उधर, इस सबसे मोहित के पिता विनोद कुमार व्यथित नजर आए। उनका कहना है कि मोहित पूरी तरह स्वस्थ है, वह हर 15-20 दिन में कंबोडिया जाता रहता है। विनोद कुमार ने यह स्वीकार किया कि 15 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने बताया था कि मोहित पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने मोहित को लेकर लोगों के रवैये पर हैरानी व्यक्त की।
मोहित कंबोडिया से आया था और वापस चला भी गया। उसे किसी प्रकार की तकलीफ नहीं है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। विभाग की टीम ने एहतियातन मामले की पूरी जानकारी जुटा ली थी। - शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी