मेरठ में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने शहर में फिर से सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम अनिल ढींगरा ने सोमवार को सभी मजिस्ट्रेट से इसकी मंगलवार तक रिपोर्ट मांगी है। पहले सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन सोमवार और बृहस्पतिवार को होता था। आज प्रशासन तय करेगा कि अब दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन किस किस दिन होगा।
वहीं डीएम ने सभी मजिस्ट्रेट और सीओ को कड़े निर्देश दिए हैं यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घूमते पाया जाए तो पहली बार उस पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाए। दोबारा बिना मास्क के पकड़े जाने पर केस दर्ज कर जेल भेजा जाए। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर भी पहली बार में 500 रुपये तक का जुर्माना और दूसरी बार डीएल निरस्त होगा।
यह भी पढ़ें: मेरठ में स्थिति भयावह, आज मिले कोरोना के 40 नए मरीज, एक व्यक्ति की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
वहीं सभी बाजारों में दुकानदार या ग्राहक बिना मास्क लगाए मिला या सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन करता मिला तो एफआईआर होगी।
बता दें कि सोमवार को एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और सभी एसीएम ने बाजारों में घूमकर निर्देश दिए कि कोई भी ग्राहक अगर बिना मास्क के आता है तो सामान नहीं दिया जाएगा। ग्राहक के साथ ही दुकानदार भी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/