यह सभी लोग दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल में क्वारंटीन चल रहे हैं। यह कहां के हैं इसका पता लगाया जा रहा है। इन छह लोगों को भी कोविड-19 में भेजा जा रहा है। इस प्रकार रविवार की अपराह्न तीन बजे तक सहारनपुर में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 86 तक पहुंच गई है। जबकि करीब 650 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
संक्रमित मरीजों में अधिकतर जमाती या जमातियों के संपर्क में रहे मरीज हैं। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, असम, केरल, मध्यप्रदेश, पंजाब सहित अन्य राज्यों से जुड़े रहे हैं।
संवेेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी सख्ती
संवदेनशील क्षेत्रों में और बढ़ेगी सख्ती- जिले में कोराना संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। नए मामले लगातार सामने आने के कारण जिले में कई अन्य क्षेत्रों में सख्ती बढ़ सकती है। कुछ नए क्षेत्रों को सील किया जा सकता है।
रविवार को नोएडा लैब से कुल 216 लोगों की जांच रिपोर्ट जारी की गई हैं। इनमें से 23 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार सहारनपुर में पॉजिटिव मामलों की संख्या 86 पहुंच गई है। सभी पॉजिटिव मरीजों को कोविड-19 में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। -डॉक्टर बीएस सोढी, सीएमओ।