फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: मेरठ में कोराना पाॅजिटिव मृतक के बेटे सहित दो में संक्रमण की पुष्टि, 350 संदिग्धों की जांच

Mon, 20 Apr 2020 01:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
medical meerut , coronavirus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल काॅलेज के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की शनिवार सुबह मौत हो गई थी। मृतक राजनगर के रहने वाले थे। उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद उनकी पत्नी बेटे और दो बेटियों सहित संतोष अस्पताल के स्टाफ की भी जांच कराई गई। रविवार शाम को आई जांच रिपोर्ट में उनके बेटे में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


मेडिकल की लैब में रविवार को कुल 350 सैंपल की जांच हुई। जिनमें मेरठ के अलावा एक हापुड़ का भी कोरोना पॉजिटिव है। मेरठ के 71 सैंपल की जांच हुई। बाकी सैंपल आसपास के जिलों के थे। मेरठ में राजनगर के मृतक का बेटा कोराना पाॅजिटिव निकला है। पत्नी दो बेटियों और संतोष अस्पताल के स्टाफ की रिपोर्ट आई नेगेटिव

प्राचार्य डॉ. आर सी गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बातया कि अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखे गए मरीज की सांस लेने में दिक्कत होने के बाद शनिवार सुबह मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि अब जिस भी मरीज को सांस लेने में दिक्कत का आती है, उन सभी की कोरोना की जांच कराई जाती है।
विज्ञापन


मौत के बाद जब जांच रिपोर्ट आई तो मृतक में कोराना की पुष्टि हुई। इसके बाद मृतक के परिजनों को भी जांच के लिए भेजा गया जिनमें आज उनके बेटे में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।  

मृतक निजी अस्पताल में स्टोरकीपर थे। उनके दो बेटी और एक बेटा है। एक बेटी सहारनपुर में रहती है जबकि दूसरी इलाहबाद में रहती है। वह बेटे और पत्नी के साथ रह रहे थे। मौत के बाद कोराना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद उनके शव को सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें