फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में आज से बड़े पैमाने पर कोरोना का टीकाकरण, 6 सत्र में लगेंगे टीके, 'पहले आओ, पहले पाओ' का मिलेगा लाभ

Thu, 04 Mar 2021 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • 34 सत्र सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर और 29 निजी अस्पतालों में
  • 621 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अब बड़े पैमाने पर कोरोना टीकाकरण आज से शुरू हो रहा है। आज 63 सत्र लगेंगे। इनमें 34 सत्र सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर और 29 निजी अस्पतालों में लगेंगे। इनमें से 18 अस्पतालों में वैक्सीन के लिए बुधवार रात तक पैसे भी जमा करा दिए गए हैं। इनमें से 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और 45 से 59 साल के वे लोग टीकाकरण करा सकते हैं, जो बीमारियों से ग्रसित रहे हैं।
विज्ञापन


अब जिला अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज में सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया जाएगा, जबकि जिले के अन्य सरकारी केंद्रों पर सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को टीकाकरण कार्य किया जाएगा।

सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में 6212 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इनमें 3840 नए लाभार्थी हैं और 2372 लोगों को दूसरा टीका लगाने की तैयारी है। सुबह 9  बजे से 11  बजे तक पोर्टल पर प्री रजिस्ट्रेशन करने वाले लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद सभी व्यक्तियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा। https://selfregistration.cowin.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि बुधवार को निजी अस्पतालों के स्टाफ की लखनऊ के अधिकारी ने ऑनलाइन बैठक ली और टीकाकरण संबंधी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिन फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य कर्मियों का दूसरा टीकाकरण किया जाना है। वह अपने निर्धारित स्थान पर ही टीकाकरण कराएंगे, जहां उन्हें पहला टीका लगा था।

एक और मरीज मिला
बुधवार को 4059 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें एक युवक को कोरोना की पुष्टि हुई है। वह मवाना क्षेत्र का रहने वाला है। अब तक कोरोना के 21,390 मरीज मिल चुके हैं 20,830 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। 14 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 409 लोगों की मौत हो चुकी है। अब लोग लापरवाही बरतते दिखाई देते हैं। न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं और न मास्क लगाते हैं।

बैंक के कर्मचारी नेता ने कराया टीकाकरण
इलाहाबाद बैंक के कर्मचारी नेता नरेश चंद तिवारी ने बुधवार को संतोष निरोगधाम में कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। उन्होंने कोविन पोर्टल पर आवेदन किया। उनके मोबाइल नंबर पर कोरोना टीकाकरण से संबंधित जानकारी आई और केंद्र का नाम बताया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें