निजामुद्दीन मरकज से कनेक्शन निकलने के बाद मुजफ्फरनगर जनपद में चलाए गए अभियान के दौरान 410 जमाती अब तक चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें से चार जमाती निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे। सैंपल लेकर उन्हें मस्जिद में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
निजामुद्दीन मरकज के कोरोना कनेक्शन के बाद जनपद के सभी मस्जिद-मरकज में जमातियों की तलाश में चेकिंग अभियान शुरू किया गया था। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक 410 जमाती मिल चुके हैं, जो विभिन्न प्रांतों व जिलों से आकर मस्जिद- मरकज के साथ ही मदरसों व कुछ लोगों के घरों में भी रह रहे थे। इन सभी को स्वास्थ्य जांच के बाद उनके ठहरने के स्थान पर ही होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इन में चार ऐसे भी जमाती शामिल हैं, जो निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे। ये सभी चार जमाती पुरकाजी की एक मस्जिद में ठहरे हुए थे।
यह भी पढ़ें: बिजनौर: जमातियों ने आइसोलेशन वार्ड में किया हंगामा, खाने में मांग रहे बिरयानी
एसएसपी ने बताया कि उक्त चारों जमातियों के सैंपल भी लिए गए हैं, जो जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। होम क्वारंटीन किए गए सभी जमातियों के संबंध में आसपास के लोगों को अनाउंस कर उनसे दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
रोज की जा रही स्वास्थ्य जांच और चेकिंग
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि होम क्वारंटीन किए गए जनपद में मिले सभी जमातियों की नियमित तौर पर रोजाना चिकित्सकीय टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसके साथ ही संबंधित सीओ व इंस्पेक्टर के साथ ही चौकी प्रभारियों को भी उनकी चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे होम क्वारंटीन से बाहर आकर अन्य लोगों के संपर्क में न आ सकें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/