फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अपडेट : मेरठ में आज 170 मरीज मिले, सहारनपुर में 128 संक्रमित

Thu, 08 Apr 2021 08:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। मेरठ में आज 170 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सहारनपुर में 128 संक्रमित मिले हैं। मुजफ्फरनगर में 75 को संक्रमण की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन


मेरठ में मिले 170 संक्रमितों में मेडिकल कॉलेज पिलखनी के कर्मचारी भी शामिल हैं। शामली में कोरोना के 4 नए मरीज मिले हैं। मुजफ्फरनगर में आज 90 संक्रमित मिले। बिजनौर में 30 केस मिले हैं।बागपत में आज 19 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

वेस्ट यूपी में आज मिले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 441हो गई है। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मेरठ में आज से नाईट कर्फ्यू व  सहारनपुर में कल 9 अप्रैल रात 9 बजे से नाइट कर्फ्यू लगेगा।
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद नियमों के पालने में लोगों की बढ़ती लापरवाही से मेरठ जिला दोनों मंडलों (सहारनपुर-मेरठ) में सक्रिय और मृत्यु के मामलों में पहले स्थान पर है। प्रदेश के 75 जिलों में सक्रिय मरीजों में मेरठ छठे और मृत्यु के मामले में चौथे नंबर पर है।

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तलियान के मुताबिक, मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अन्य जिलों में भी बढ़ रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि आने वाले वक्त में मरीजों की संख्या कम हो।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें