फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : देहात में तेजी से फैल रहा कोरोना, एक दिन में 26 संक्रमित लगे

विज्ञापन
सरधना में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
मवाना/दौराला/लावड़/सरधना(मेरठ)। दौराला और लावड़ में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौराला चीनी मिल में शिविर लगाकर जांच की। इसमें 11 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले। वहीं पांच अन्य लोग भी पॉजिटिव मिले। सरधना में जांच के दौरान चार और मवाना में छह लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

दौराला में तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव एक महिला की मौत हो गई थी। उसके संपर्क वालों की चेन तलाश की गई तो नगर पंचायत के एक कर्मचारी को कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्मचारी के परिजनों के सैंपल लिए। इसमें दो परिजनों कोरोना संक्रमित मिले। दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रशांत ने बताया कि कस्बे के दो लोग सीएचसी पर जांच कराने पहुंचे तो वह भी कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं दौराला चीनी मिल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर मिल कर्मियों की जांच की। इसमें 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत को सैनिटाइज कराया जाएगा।
139 लोगों की जांच की
सरधना। सरधना में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की जांच के लिए सैंपलिग कराई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 139 लोगों की जांच की गई। इसमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें मोहल्ला गंज बाजार में भाई बहन और दो युवक जोगियान में कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

बैंक स्टाफ के पांच लोग मिले संक्रमित
मवाना। मवाना सीएचसी प्रभारी सतीश भास्कर ने बताया कि सीएचसी पर बृहस्पतिवार को 102 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें मवाना खुर्द स्थित बैंक के 5 लोग कोरोना संक्रमित मिले। बैंक में कुल स्टाफ की संख्या 6 है। बैंक की शाखा प्रबंधक ममता का कहना है कि शुक्रवार को बैंक बंद रहेगा। वहीं एक गांव जंधेडी में एक युवक पॉजिटिव मिला है। इसके अतिरिक्त 30 आरटीपीसी आर के सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें