पीएसी वाहिनी के बाद नौचंदी थाना परिसर सबसे अधिक प्रभावित रहा। थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मी और उनके परिवार के 24 सदस्य चपेट में आए। बीती नौ जून को लिसाड़ी गेट के दरोगा बलवीर सिंह की कोरोना से मौत हो गई थी।
वहीं, नौचंदी थाने के पुलिसकर्मियों का कहना है कि ड्यूटी से इतना खतरा नहीं है जितना कोरोना के टेस्ट से है। थाने के सभी पुलिसकर्मियों का चार-चार बार टेस्ट कराया जा चुका है। हेड मुहर्रिर फिर संक्रमित मिलने के बाद 15 पुलिसकर्मियों को टेस्ट कराना पड़ रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/