फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: मेरठ में मिले कोरोना के चार नए मरीज, एक की मौत, अब मरने वालों की संख्या हुई तीन

Sun, 19 Apr 2020 01:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut medical - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ के मेडिकल काॅलेज के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की शनिवार सुबह मौत हो गई है। उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मृतक राजनगर के रहने वाले थे। 
विज्ञापन


शनिवार को एक मृतक समेत चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें तीन लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लखीपुरा के रहने वाले हैं। ये तीनों सुभारती में क्वारंटीन हैं। मेरठ में अब मरीजों की संख्या 73 हो गई है। इनमें तीन की मौत हो चुकी है। जबकि 15 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

प्राचार्य डॉ. आर सी गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बातया कि अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखे गए मरीज की सांस लेने में दिक्कत होने के बाद आज सुबह मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अब जिस भी मरीज को सांस लेने में दिक्कत का आती है, उन सभी की कोरोना की जांच कराई जाती है।  
विज्ञापन


मृतक निजी अस्पताल में स्टोरकीपर थे। उनके दो बेटी और एक बेटा है। एक बेटी सहारनपुर में रहती है जबकि दूसरी इलाहबाद में रहती है। वह बेटे और पत्नी के साथ रह रहे थे। मौत के बाद कोराना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद उनके शव को सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल में शुक्रवार को कोरोना के संदिग्ध 300 मरीजों के सैंपलों की जांच हुई थी। जांच में कुल तीन मरीज पाॅजिटिव पाए गए थे। इनमें से एक मेरठ का जबकि दूसरा शामली और तीसरा बुलंदशहर का रहने वाला है। इन तीनों मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया था।

वहीं एक और कोरोना संक्रमित को ठीक होने के बाद शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 15 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। जबकि तीन की मौत हुई है। फिलहाल 51 कोरोना संक्रमितों का मेरठ मेडिकल में इलाज चल रहा है। अब तक मिले मरीजों में 33 जमाती हैं और 10 इनके संपर्क वाले हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें