एसपी शामली विनीत जयसवाल के अनुसार आज सुबह सीएमओ शामली संजय भटनागर ने पुलिस को सूचना दी की स्वास्थ विभाग द्वारा निर्माणाधीन जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध युवक ने आत्महत्या कर ली है । सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
एसपी के अनुसार युवक के गले में गमछा का फंदा लगा मिला जिससे प्रतीत हो रहा है कि इसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। युवक गांव नानूपुरी, थाना कांधलाका रहने वाला है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।