फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कर्मयोद्धा: महामारी के खतरे ने बदली दिनचर्या, हैवी शुगर के बावजूद 24 घंटे ड्यूटी कर रहे सहारनपुर के सीएमओ

Sun, 19 Apr 2020 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Dr. B S Sodhi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना ने सहारनपुर के सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी की दिनचर्या को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। बीते करीब एक माह से सीएमओ चैन की नींद नहीं सो सके हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह आम से लेकर खास तक के प्रति जवाबदेही होना है। खास बात यह है कि हैव शुगर के बावजूद वह अपनी ड्यूटी से पीछे नहीं हट रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमितों और संदिग्धों के बीच रहकर सीएमओ कोरोना संक्रमण के बीच 100 से 150 फोन कॉल अटेंड कर रहे हैं। इनमें आम आदमी से लेकर पक्ष विपक्ष के नेता और मीडिया के लोगों सहित मंडलीय अधिकारियों और शासन के फोन कॉल शामिल हैं। डॉक्टरों की ड्यूटी मरीजों और स्टाफ के भोजन की नियमित व्यवस्था कराना भी उनकी ड्यूटी में शामिल है।

कोरोना संक्रमितों के मिलने पर उनकी ट्रैवल हिस्ट्री के साथ रिपोर्ट तैयार कर शासन को और उच्चाधिकारियों को भेजना, प्रतिदिन जिले भर में कई ऐसे स्थानों पर मौके पर जाकर विजिट करना जहां से पॉजिटिव मरीज निकल रहे हैं भी दिनचर्या का हिस्सा हो गया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं रात के 1 बजे, 3 बजे, 5 बजे तक लखनऊ से फोन कॉल आते हैं। जहां कोरोना से संबंधित रिपोर्ट मांगी जा रही है। ऐसे में सीएमओ का दिन का चैन और रात की नींद उड़ी हुई है, मगर उन्हें इसका मलाल नहीं है वह इस घड़ी को डॉक्टरों की सबसे बड़ी परीक्षा मानकर चल रहे हैं जिसमें सफलता मिलने का उन्हें पूरा यकीन है।

कोरोना की जंग में स्टाफ भी पूरा सहयोगी
सीएमओ डॉ. सोढी कहते हैं कि उन पर ही काम का बोझ नहीं है, बल्कि कोरोना की इस जंग में उनका पूरा स्टाफ भी सहयोगी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच लोगों की जिंदगी बचाना ही प्राथमिकता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि किसी की जिंदगी खतरे में न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें