फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट छिपाकर शादी समारोह में शामिल हुआ कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट छिपाकर शादी समारोह में शामिल हुआ कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

मेरठ। शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक युवक ने अपनी कोरोना रिपोर्ट छिपाई और शादी में शामिल हुआ। तीन दिन बाद परिजनों को पता चला। अब परिवार के लोग क्वारंटीन और युवक होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी युवक का दोस्त 21 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद परिजनों ने युवक का 24 नवंबर को कोविड टेस्ट कराया था। 26 नवंबर की दोपहर युवक के मोबाइल पर रिपोर्ट पॉजिटिव होने का मेसेज आया। 26 नवंबर की शाम को युवक के परिवार में शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए युवक ने रिपोर्ट को छिपाया और शादी में शामिल हुआ। कोरोना संक्रमित युवक शादी समारोह में परिवार के अलावा कितने लोगों के संपर्क में रहा, इससे स्वास्थ्य विभाग अनजान है। युवक ने परिवार के लोगों से बताया कि यदि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव बताई होती तो शादी समारोह में शामिल नहीं होता। युवक के परिवार के तीन लोगों ने कोविड टेस्ट कराया है जिनकी रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें