मेरठ। कोरोना संक्रमण के शहर और देहात में लगातार मरीज बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने पिछले 4 दिनों में नए हॉटस्पॉट नहीं बनाए हैं। लोगों में चिंता है कि उनके पड़ोस में जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है, वहां न तो बल्ली लगाई गई और न ही वह गली या मोहल्ले को सील किया गया है। 16 जून के बाद प्रशासन की तरफ से हॉटस्पॉट इलाकों की लिस्ट भी जारी नहीं की गई है। जबकि कोरोना के नए मरीज हर रोज मिल रहे हैं। 16 जून तक जिले में कोरोना संक्रमण के 49 हॉट स्पॉट थे। एक हॉट स्पॉट 260 मीटर की परिधि में ही बनाया जा रहा है।