691 लोगों की जांच, कोरोना का कोई मरीज़ नहीं मिला
मेरठ। जिले में बुधवार को 691 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज़ नहीं मिला। फिलहाल कोई सक्रिय केस नहीं है। काफी समय से जिले में कोरोना का कोई मरीज़ नहीं है। हालांकि पिछले दिनों आशंका जताई गई थी कि कोरोना के मरीज बढ़ सकते हैं। वहीं, 250 लोगों ने कोरोनारोधी एहतियाती खुराक भी लगवाई।