फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में तेज हुआ कोरोना संक्रमण, मेरठ में 210 नए केस, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर में चार की मौत

Sat, 10 Apr 2021 09:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से फैल रहा है। मेरठ में आज 210 नए मरीज मिले हैं वहीं, सहारनपुर और में संक्रमण के कारण चार लोगों की मौत हुई है। मुजफ्फरनगर में 168 संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


बिजनौर जनपद में 92 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। शामली में 51 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बागपत में आज 12 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। मेरठ में आज आए नए मामलों की संख्या 210 है। वेस्ट यूपी में आज कुल 609 नए केस मिले हैं। 

मुजफ्फरनगर में कोरोना संक्रमित 3 मरीजों की मौत हुई, जबकि 168 केस मिले हैं।बताया गया कि मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।

शहर के गुरुद्वारा रोड की रहने वाली 75 वर्षीय महिला 3 अप्रैल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराई गई थी। महिला किडनी और दिल की भी मरीज थी। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें