जान जोखिम में डालकर ऑपरेशन कर रहीं हैं चिकित्सक
मेरठ। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव एक महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। यह महिला गाजियाबाद की रहने वाली है। इनका ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ श्वेता महेश्वरी, डॉ अर्शिया फिरदोस और डॉ अंशी है। यह टीम अब तक दो कोरोना पॉजिटिव महिलाओं के ऑपरेशन कर चुकी है। उनके बच्चे स्वस्थ है।
इन सभी डॉक्टर्स की ड्यूटी 7 मई तक थी, लेकिन इसे बढ़ा दिया गया है। इसके बाद इनको 14 दिन के लिए क्वारंटीन में भेजा जाएगा। डॉ श्वेता बताती हैं कि उनके पति डॉ. संकेत त्यागी भी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। चूंकि दोनों की ड्यूटी चल रही है, ऐसे में उन्होंने अपने 2 साल के बेटे को ससुराल में छोड़ रखा है।