प्रमुख सचिव ने दी सतर्क रहने की हिदायत
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की। इसमें उन्होंने हिदायत दी कि कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं उन्होंने टीबी को खत्म करने के लिए चल रहे अभियान पर गंभीरता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया है।
1625 लोगों ने किया कोरोना से बचाव का इंतजाम
बुधवार को 34 सत्रों पर 1625 और लोगों ने टीकाकरण कराकर कोरोना से बचाव का इंतजाम कर लिया। इनमें 1239 लोग 60 साल से ज्यादा उम्र वाले रहे, जबकि 386 लोग 45 साल से अधिक और 59 साल से कम उम्र के रहे।
इस तरह अब तक जिले में 84263 लोगों का टीका लगवा चुके हैं। इनमें स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दोनों डोज लग चुकी हैं। 60 साल से ज्यादा उम्र के 27774 लोग शामिल हैं, जबकि 45 साल से ज्यादा और 59 साल से कम उम्र वाले 4075 लोगों को टीका लग चुका है।
मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल समेत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 15 सत्र लगाकर टीकाकरण किया गया। जबकि 19 निजी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 1079 लोगों का टीकाकरण हुआ जबकि निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर 546 लोगों को टीका लगा।
अब मेडिकल, जिला अस्पताल और 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जा रहा है, जबकि अन्य 74 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों जिनमें पीएचसी और अर्बन हेल्थ सेंटर शामिल हैं, इन स्थानों पर 3 दिन सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा। अब टीकाकरण के लिए 40 निजी अस्पताल शामिल हैं।