पहले 1000 मरीजों में हुई सबसे अधिक 70 लोगों की मौत
मरीज संख्या तारीख मौत दिन
1000 30 जून 70 94
2000 27 जुलाई 88 27
3000 20 अगस्त 107 24
4000 31अगस्त 119 11
5000 8 सितंबर 135 08
6000 13 सितंबर 154 05
7000 19 सितंबर 182 06
8000 24 सितंबर 204 05
9000 29 सितंबर 219 05
10,000 6 अक्तूबर 244 07
लक्षण दिखने के कई दिन बाद कराया जा रहा टेस्ट
कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने के बावजूद टेस्ट देरी से कराए जा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निर्देश दे रहे हैं कि कोरोना संक्रमण का यदि कोई लक्षण है तो इलाज कराने से पहले कोरोना की जांच कराएं। इसमें यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो स्वास्थ्य विभाग मरीजों को मेडिकल कॉलेज एवं अन्य कोविड अस्पतालों में आइसोलेट करे।
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि देहात में अधिकतर ऐसे लोग सामने आए हैं जिन्हें हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। मेरठ के नोडल अधिकारी और विशेष सचिव अरुण प्रकाश ने बताया कि कोरोना मरीजों एवं तीमारदारों से बातचीत से यह जानकारी सामने आई है कि संक्रमण का टेस्ट कराने में कुछ मरीजों ने देरी की है। इनमें देहात के अधिकतर ऐसे लोग हैं जिन्होंने झोलाछाप अथवा मेडिकल स्टोर से दवा ली है। जब फायदा नहीं हुआ तो कोरोना का टेस्ट कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने एवं बुखार, जुकाम, खांसी एवं सांस लेने में परेशानी होने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल, जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यह जानकारी जांच एवं समीक्षा के बाद सामने आई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/