मध्य प्रदेश से लौटे 57 लोग क्वारंटीन केंद्र भेजे
हाईवे पर सोमवार सुबह चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने एक बस को रुकवाया। इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि बस में 57 लोग सवार थे, जो कि मध्य प्रदेश के जनपद ग्वालियर से लौट रहे थे। बसेड़ा व चरथावल क्षेत्र के गांवों के मूल निवासी ये सभी लोग ग्वालियर के दतिया व गोराघाट में कोल्हुओं पर काम करने गए थे, जो कोल्हू बंद होने के बाद घर लौट रहे थे।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पुरकाजी सीएचसी से डॉ. तैय्यब त्यागी व रमेशचंद को बुलाकर सभी बस यात्रियों की स्वास्थ्य जांच कराई गई। इसके बाद सभी लोगों को मीरापुर स्थित क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया। सीओ सदर कुलदीप सिंह ने बताया कि बस यात्रियों की प्राथमिक जांच में किसी में भी कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/