मेरठ में 474 जमाती निगरानी में हैं, इनमें 321 निजामुद्दीन से आए हुए हैं। 12 पॉजिटिव आ चुके हैं। एक महिला समेत दो अन्य का पहला टेस्ट पॉजिटिव, दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट शाम को आएगी।
जमाती सुभारती, जैन कॉलेज सरधना, एपीएस कॉलेज, शेल्टर होम परतापुर, पीएचसी, सलमानी मस्जिद खिवाई, अक्सा मस्जिद खिवाई, हमजा मस्जिद हर्रा, नूर मस्जिद हर्रा, मकई मस्जिद हर्रा, अशरफी मस्जिद हर्रा, मैना पूठी में, फातिमा मस्जिद खिवाई, जली कोठी की तीन मस्जिद और श्रीराम इंटर कॉलेज दौराला में क्वारन्टीन हैं।
मेरठ में लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के इस्लामाबाद ताला फैक्टरी इलाके में निजामुद्दीन मरकज से लौटे 11 जमातियों को पुलिस ने उठाया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जांच के बाद क्वारंटीन कराने के लिए भेज दिया। अभी अन्य जमातियों की तलाश जारी है।
शामली जनपद में कोरोना संक्रमित मिले जमातियों के संपर्क में आए 19 लोगों समेत 20 के सैंपल लिए गए हैं। इन सभी सैंपल को जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजा गया है। इनमें 13 सैंपल झिंझाना में क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोगों के लिए गए हैं।
इसके अलावा छह सैंपल थानाभवन से लिए गए हैं। ये सभी 19 लोग कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क में रहे हैं। इसके अलावा एक सैंपल गैरजनपद अमरोहा से आए युवक का लिया गया है। इस युवक को मंगलवार रात में क्वारंटीन वार्ड शामली में भर्ती किया गया है।
शामली में निर्माणाधीन जिला अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में 36 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चल रहे हैं जबकि जिले में मिले कोरोना संक्रमित 11 जमातियों का झिंझाना सीएचसी में बनाए गए कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।