मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा ने मंगलवार को हस्तिनापुर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव को 21हजार रुपये की नकद राशि उत्तराखंड के धराली में हुई प्राकृतिक आपदा के सहयोग के लिए दान में दी। हस्तिनापुर प्रांत द्वारा 11 लाख की राशि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को सहयोग स्वरूप प्राकृतिक आपदा कोष में दान की जाएगी। हस्तिनापुर प्रांत की सभी शाखाएं इस कार्य में अपना सहयोग दे रही हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. शिशिर कुमार जैन, सचिव डॉ. संदीप जैन, कोषाध्यक्ष सौरव गर्ग, छवि जैन, संजय जैन, सुरेश चंद और तरुण तनेजा आदि मौजूद रहे। संवाद