फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संविदा विद्युत कर्मचारियों का धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विद्युत विभाग में छंटनी के विरोध में पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक कार्यालय पर चल रहा आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। यह आंदोलन नौ दिन से जारी था। राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ है। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताएंगे।
विज्ञापन


निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह आंदोलन चल रहा था। इस दौरान कार्य बहिष्कार के कारण विद्युत लाइनों में फॉल्ट ठीक नहीं हो पा रहे थे। कर्मचारी लगातार जनप्रतिनिधियों से मिलकर अपनी मांग रख रहे थे। शुक्रवार को संविदा कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी से मुलाकात की। सांसद ने उनकी बात सुनी और लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने मांग पूरी कराने का भी भरोसा दिया।
कर्मचारियों की एकसूत्रीय मांग हटाए गए 168 कर्मचारियों की बहाली कराना है। सांसद ने इन कर्मचारियों की बहाली का आश्वासन दिया है। इस आश्वासन के बाद ही धरना समाप्त किया गया। प्रतिनिधिमंडल में रवींद्र त्यागी, अमित खारी, विनोद, रोहित, शिवम, मोहसिन और फैसल जैसे सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें