फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरपार की लड़ाई की तैयार में विद्युत संविदाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सेवा प्रदाता कंपनी की कार्यप्रणाली के विरोध में विद्युत संविदाकर्मियों ने आर-पार की जंग की घोषणा कर दी है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि बार-बार आश्वासन के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसलिए सभी कर्मचारी 17 नवंबर से हड़ताल पर जाने को अडिग है।
निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भूपेंद्र सिंह, महासचिव अमित खारी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि एक अप्रैल 2026 को ग्लेबटेक क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड को ऊर्जा निगम ने ठेका दिया था। पहले कर्मचारियों की छंटनी की गई। इसके बाद से ही सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा संविदाकर्मियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अनुबंध के सात महीने बीतने के बाद भी कंपनी ने अभी तक संविदाकर्मियों को आईडी कार्ड, ईएसआई कार्ड, वर्दी, सुरक्षा उपकरण आदि नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना कोई कारण बताए कर्मचारियों का वेतन रोका जा रहा है। कई संविदाकर्मियों के साथ दुर्घटनाएं हो चुकी है, लेकिन कंपनी द्वारा कोई सहायता नहीं की जाती। बुधवार को मेरठ महानगर के 17 नवंबर के कार्य बहिष्कार को सफल बनाने के लिए संविदाकर्मियों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें