फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संविदा विद्युत कर्मचारियों ने खत्म किया कार्य बहिष्कार

Thu, 11 Jun 2026 09:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। वेतन नहीं मिलने से नाराज संविदा विद्युत कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार सुबह कार्य बहिष्कार किया। दोपहर में पीवीवीएनएल अधिकारियों ने वेतन भुगतान शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया।
विज्ञापन

निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ महानगर के 435 कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। पूर्व चेतावनी के अनुसार उन्होंने अपने तैनाती स्थलों पर ही रहकर काम बंद कर दिया। इससे विद्युत विभाग की स्थिति बिगड़ गई और फाल्ट ठीक नहीं हुए। लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। हालात बेकाबू होते देख पीवीवीएनएल के बड़े अधिकारी सक्रिय हुए। निदेशक कार्मिक व प्रशासन आशु कालिया ने फोन पर तत्काल वेतन भुगतान शुरू कराने की बात कही। उनके आश्वासन पर सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया। शाम तक वेतन भुगतान भी शुरू हो गया। समिति के पश्चिमांचल अध्यक्ष सचिन सिंह, काशिफ, विनोद, अमित खारी, विक्रम, सुरेश आदि कर्मचारी नेताओं ने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने पर भविष्य में भी आंदोलन की राह अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें