फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 क्विंटल धान लेकर भागा ठेकेदार, दो महिलाओं ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर की दो महिलाओं ने गांव खेड़ा निवासी ठेकेदार पर 17 क्विंटल धान बिना भुगतान किए ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िताओं का कहना है कि एक वर्ष बीतने पर भी ठेकेदार ने न तो पैसा दिया और न ही संतोषजनक जवाब दिया। परेशान होकर दोनों ने सरधना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता बबीता पत्नी धर्मेंद्र ने शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले गांव खेड़ा निवासी ठेकेदार उनके घर आया था। खुद को धान व्यापारी बताया और विश्वास में लेकर 11 क्विंटल धान उधार ले गया। इसी प्रकार गांव की ही एक अन्य महिला सुनीता पत्नी अमनेश ने भी ठेकेदार को छह क्विंटल धान उधार दिया था। ठेकेदार ने चार दिन में भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन महीनों बीतने पर भी पैसा नहीं दिया। महिलाओं का आरोप है कि भुगतान की मांग करने पर ठेकेदार बहानेबाजी करता रहा। अब उसने पैसे देने से इन्कार कर दिया है। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें