फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश की खाल उतारता मिला ठेकेदार, पुलिस के होश उड़ गए, आनन-फानन में दफनाया

Mon, 27 Mar 2017 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
गोवंश की खाल उतारता मिला ठेकेदार
विज्ञापन
बागपत के कान्हड़ गांव में श्मशान घाट के पास गोकशी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस और शिव सेना के जिला प्रभारी पहुंचे तो मुर्दा मवेशी का ठेकेदार गोवंश की खाल उतारता मिला। इसको लेकर शिव सैनिकों ने हंगामा किया। पुलिस ने ठेकेदार का शांति भंग में चालान कर दिया। शुक्रवार को शिव सेना के जिला प्रभारी रणवीर सिंह को सूचना मिली कि कान्हड़ गांव में श्मशान घाट के पास गोकशी की जा रही है। इस पर उन्होंने दोघट पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और शिव सैनिक मौके पर पहुंचे

पशुओं का कटान
पुलिस और शिव सैनिक मौके पर पहुंचे तो दाहा निवासी मुर्दा मवेशी का ठेकेदार राजवीर पुत्र वीर सिंह गोवंश की खाल उतारता मिला। शिव सेना के जिला प्रभारी का कहना था कि यदि गोवंश की मौत हो गई थी तो उसे दफनाना चाहिए था, उसकी खाल क्यों उतारी जा रही थी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने मुर्दा मवेशी के ठेकेदार को गिरफ्तार कर उसका शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस की देखरेख में उसे दफनाया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें