फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में सुधार कर सकता सफाई व्यवस्था का ठेका

विज्ञापन
दिल्ली रोड किनारे लगा कूड़े का ढेर
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम ने सफाई व्यवस्था में बदलाव किया है। महानगर की मुख्य सड़कें, एक फीट चौड़े नाले और सड़क किनारे शौचालय, पेड़-पौधे की सफाई व्यवस्था का निगम ने ठेका किया है। टेंडर प्रक्रिया में पांच कंपनी ने भाग लिया, इनका मंगलवार को तकनीकी परीक्षण किया गया। फाइनेंस ब्रिड के बाद ठेका एक कंपनी को दिया जाएगा। सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने स्वास्थ्य वरिष्ठ प्रभारी अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी के साथ मंथन किया। शहर की अंदर कॉलोनी और मोहल्लों में निगम के कर्मचारी सफाई करेंगे। ठेके में 122 किमी की सड़क है और बाजार में सुबह-शाम सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन



मैकेनिकल और मैनुअल सफाई होगी
स्वास्थ्य वरिष्ठ प्रभारी लवी त्रिपाठी का कहना है कि शहर की प्रमुख सड़कों पर मैकेनिकल स्वीपिंग के माध्यम से लगभग 86 किलोमीटर सड़क की सफाई की जाएगी। इसमें हापुड़ अड्डा से तेजगढ़ी, शास्त्री नगर एल-ब्लॉक तिराहा, गंगानगर, फुटबॉल चौराहा से बेगमपुल, घंटाघर, रेलवे स्टेशन रोड, रोहटा रोड और बागपत रोड सहित कई सड़कें शामिल हैं। मशीनों से धूल और कचरे को हटाया जाएगा। इसके साथ शहर के अंदर वाले इलाके, बाजारों में करीब 35 किमी सड़कों पर मैनुअल स्वीपिंग होगी। सेंट्रल मार्केट, आरटीओ रोड, नई सड़क शास्त्रीनगर, शेरगढ़ी रोड, कुटी रोड, सूरजकुंड, पांडवनगर, शारदा रोड, पीएल शर्मा रोड सहित कई जगह पर सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र करेंगे।


पारदर्शिता और नियमितता पर फोकस
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि इस ठेका प्रणाली से सफाई कार्य में पारदर्शिता और नियमितता आएगी। विशेष रूप से मैकेनिकल स्वीपिंग से मुख्य मार्गों पर जमा होने वाली धूल और प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी, जिससे शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण का अनुभव होगा। यह पहल शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस योजना के तहत पांच कंपनियों ने भाग लिया है और तकनीकी मूल्यांकन पूरा हो चुका है। अब वित्तीय बोली प्रक्रिया बाकी है, जिसके बाद चयनित कंपनी को शहर की 122 किलोमीटर मुख्य सड़कों पर सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें