सरधना गंगनहर पुल के निकट बिजलीघर पर प्रदर्शन करते संविदाकर्मी।
- फोटो : SARDANA
सरधना। नगर व देहात क्षेत्र में विद्युत निगम में संविदा कर्मियों ने वेतन न मिलने व ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिलने पर फिर से हड़ताल शुरू कर दी।
संविदाकर्मियों के मुताबिक दिसंबर में कांट्रेक्ट पूरा होने के बाद भी नया ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया गया है। जिसके चलते काफी कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला है। कुछ दिन पूर्व संविदाकर्मियों ने हड़ताल की थी। तीन जनवरी को कंपनी के सुपरवाइजर ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। पर मांग पूरी न होने पर संविदाकर्मियों ने फिर से हड़ताल शुरू कर दी। सभी कर्मचारी गंगनहर बिजलीघर पर एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। संविदाकर्मियों ने साफ कहा कि जब तक उन्हें वेतन व ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिलता है, हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर श्रवण कुमार, मुकेश कुमार, अनिल कुमार व सलीम आदि मौजूद रहे।