फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसी पर नहीं बन रहे छात्रों के आधार कार्ड

विज्ञापन
बीआरसी माछरा पर रखी आधार कार्ड बनाने की मशीन। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
माछरा। बीआरसी माछरा पर छात्र छात्राओं को आधार कार्ड बनाने के लिए मशीन रखी है शिक्षक आधार कार्ड बनाने का प्रशिक्षण भी ले चुके हैं फिर भी आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। बीआरसी माछरा पर करीब 25 दिनों से सरकारी आधार कार्ड बनाने की मशीन रखी है। खंड शिक्षा अधिकारी माछरा शीशपाल सिंह ने बताया कि माछरा ब्लॉक के अन्तर्गत 62 प्राइमरी पाठशाला तथा 34 पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के ही आधार कार्ड बनेंगे जिनके पास आधार कार्ड नहीं हैं। आधार कार्ड बनाने के लिए प्राइमरी विद्यालय-1 शाहजहांपुर के शिक्षक परवेज सरफराज खान को आधार कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिलाया गया है जबकि एक शिक्षक को और प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। बीईओ सिंह के मुताबिक शिक्षक परवेज सरफराज खान को एक अन्य ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। जिसके चलते आधार कार्ड बनाने का काम शुरू नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें