फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संपर्क मार्ग मरम्मत का समय पूरा, काम अभी तक अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संपर्क मार्ग मरम्मत का समय पूरा, काम अभी तक अधूरा
विज्ञापन

हस्तिनापुर। चांदपुर बिजनौर को जोड़ने वाले गंगा पुल के संपर्क मार्ग का काम अभी तक आधा भी नहीं हो पाया है। जबकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने 15 दिसंबर तक काम पूरा करने का दावा किया था। विभाग के झूठे दावों से ग्रामीणों में रोष है।
पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के कारण 28 जुलाई को गंगा पुल का संपर्क मार्ग बह गया था। खादर क्षेत्र के लोगों को इसका खामियाजा चार महीने बाद भी भुगतना पड़ रहा है। कुछ दिन पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग ने संपर्क मार्ग का काम शुरू कराया और नए साल से पहले ही आवागमन सुचारु कराने का दावा किया। लेकिन पिछले दो सप्ताह से अनियमितताओं के चलते मरम्मत कार्य बंद है। इस संपर्क मार्ग के टूटने से क्षेत्र के किसानों के साथ यहां से आवागमन करने वालों को दिक्कत है।
विज्ञापन

आधा निकल गया पेराई सत्र
अक्तूबर माह से शुगर मिलों का पेराई सत्र शुरू हो गया। दिसंबर समाप्त होते ही आधा सत्र हो जाएगा। संपर्क मार्ग ठीक नहीं होने से सैकड़ों किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। गन्ने को गंगा पार लाना उनके लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन

आंदोलन करेगा भाकियू तोमर
भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत जयंत ने कहा कि संपर्क मार्ग की मरम्मत में पीडब्ल्यूडी विभाग की मनमानी दिखाई दे रही है। लगातार आश्वासन के बाद धरातल पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। जल्द काम पूरा नहीं हुआ तो भाकियू तोमर बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें