निर्माण चिह्नित, पर नहीं दिया मुआवजा
परतापुर तिराहे से भूडबराल रजवाहे के बीच बनने वाले गोलचक्कर के मद्देनजर एनएचएआई ने किसानों व व्यापारियों की जमीन व संस्थानों को ध्वस्तीकरण के लिए 60 से अधिक मकानों, होटलों, कारखानों को चिह्नित कर दिया है। लेकिन अभी तक 50 प्रतिशत किसानों व व्यापारियों को मुआवजा नहीं दिया गया। सभी का कहना है कि मुआवजा मिलने के बाद ही कब्जा दिया जाएगा। दिल्ली की ओर से आने वाले यातायात के लिए परतापुर गांव की ओर से बाईपास को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है।
वहीं, परतापुर स्थित रेलवे लाइन के पास पिलर बनने का काम भी शुरू हो गया है। जल्द ही परतापुर तिराहे के दूसरी ओर अंडरपास के दूसरे पार्ट की तैयारी की जाएगी। उसके बाद आरओबी से इंटरचेंज पर काम होगा।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/