फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाले की पुलिया का निर्माण शुरु, बाजार में जाम की स्थिति रही

विज्ञापन
नाला निर्माण के चलते मुख्य मार्ग पर थाने के सामने यातायात बंद होने से मुख्य मार्ग पर लगा जाम। (
विज्ञापन
मवाना। थाने के सामने क्षतिग्रस्त नाले की पुलिया का निर्माण पीडब्लूडी द्वारा सोमवार को शुरू कर दिया गया। इस कारण मेरठ से हस्तिनापुर जाने के लिए थाने के सामने से आवागमन बंद रहा। यातायात को बाईपास आदि मार्गों से गुजारा गया। वहीं आवागमन बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

थाने के सामने नाले की पुलिया जर्जर अवस्था और क्षतिग्रस्त थी। इसका निर्माण पीडब्लूडी द्वारा सोमवार से शुरू किया गया। इसके लिए बस स्टैंड पुलिस चौकी, फलावदा चौराहा, थाने के सामने व नहर पुल पर बैरिकेड लगाकर वाहनों को रोका जा रहा है। दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती फलावदा चौराहे व नहर पुल पर की गई है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि हस्तिनापुर से आने वाले वाहनों को नहर पुल से होते हुए गुजारा जा रहा है। वहीं मेरठ मार्ग से आने वाले वाहनों को फलावदा चौराहे से होकर गुजारा जा रहा है। वहीं मार्ग पर आवागमन बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे बाजार के अंदर के मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इससे बाजार में जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें