फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली की लाइन के कारण अटका पुलिस लाइन का निर्माण

Sun, 21 Jul 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी और भैंसवाल के जंगल में नवीन पुलिस लाइन के रास्ते में बिजली की लाइन आने से कार्य प्रभावित हो रहा है। बिजली विभाग के अफसरों ने लाइन शिफ्टिंग के लिए 80 हजार रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। एस्टीमेट तैयार हो जाने के बाद दो खंभों के तार शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन

गोहरनी और भैंसवाल गांव के जंगल में पूर्वी यमुना नहर के किनारे नवीन पुलिस लाइन का निर्माण कार्य इंदौर की कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। निर्माणाधीन पुलिस लाइन का 35 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। एसपी कार्यालय के पास बिजली के दो खंभों की लाइन आ जाने से निर्माण कार्य प्रभावित होने लगा है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अवर अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि बिजली के खंंभों को हटाने के लिए हाईटेंशन तार हटाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एस्टीमेट तैयार हो जाने के बाद धनराशि लोकनिर्माण विभाग को जमा करानी होगी। उसके बाद हाईटेशन लाइन हटाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें