मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड डिस्कॉम के अंतर्गत 14 जिलों में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए विशेष मेगा कैंपों का आयोजन शुरू हुआ। पहले दिन पूरे डिस्कॉम में उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर की 2420 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें बिल रिवीजन से संबंधी 523, मोबाइल नंबर संबंधी 853, स्मार्ट ऐप से संबंधी 483 शिकायतें व अन्य 465 शिकायतें शामिल रही। 2324 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में 15 मई से 30 जून तक सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक ये कैंप आयोजित होंगे। संवाद