- चीनी मांझे की चपेट में आने से रोजाना हो रहे है हादसे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। एल. ब्लॉक पुलिया पर बाइक सवार पुलिसकर्मी चीनी माझे की चपेट में आने से जख्मी हो गया। पुलिसकर्मी ने तत्काल ब्रेक लगा दिया। बाद में ड्रेसिंग कराकर पुलिसकर्मी निकल गया।
मंगलवार शाम पांच बजे तेजगढ़ी चौराहे से एल. ब्लॉक की तरफ एक बाइक सवार पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तेजी से जा रहा था। पुलिया पर अचानक चीनी मांझा पुलिसकर्मी के चेहरे के सामने आ गया। पुलिसकर्मी की नजर समय रहते मांझे पर पड़ गई। गले में लिपटने से पहले ही पुलिसकर्मी ने बाइक के ब्रेक लगा दिए लेकिन फिर भी वह मामूली रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोग दौड़कर पुलिसकर्मी के पास पहुंचे और मांझा हटाया। गले से खून निकलते देख लोग पुलिसकर्मी को लेकर पास ही एक निजी अस्पताल में आ गए। अस्पताल के स्टाफ ने ड्रेसिंग कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मी बिना कोई कार्रवाई किए वहां से लौट गए। पुलिसकर्मी लोहिया नगर थाने में तैनात बताया जा रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सिपाही ने घटना की जानकारी नहीं दी।