फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या: डायल 112 पर तैनात सिपाही ने ड्यूटी से लौटने के बाद फांसी लगाकर दी जान, पंखे से लटका मिला शव

Thu, 03 Sep 2020 12:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही गाजियाबाद में डायल 112 पर तैनात था 
  • परिवार के साथ रह रहा था कंकरखेड़ा में, पत्नी से विवाद होना बताया गया कारण
  • ड्यूटी से लौटने के बाद की आत्महत्या
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में हेड मोहर्रिर मांगेराम द्वारा आत्महत्या करने के मामले को 24 घंटे भी नहीं बीते कि डायल-112 पर तैनात सिपाही विपुल बालियान ने कंकरखेड़ा में अपने घर पर मंगलवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पत्नी से विवाद सामने आया है।

विज्ञापन


मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के हरसोली गांव का निवासी विपुल बालियान (31) यूपी पुलिस में सिपाही था और गाजियाबाद में डायल 112 पर तैनात था। पुलिस के अनुसार वह वर्तमान में परिवार के साथ कंकरखेड़ा में रोहटा रोड स्थित तेज विहार कॉलोनी में रह रहा था।

यह भी पढ़ें:  corona in west up: सहारनपुर कलक्ट्रेट के 19 कर्मचारियों सहित 185 नए संक्रमित, मेरठ में 124 की रिपोर्ट पाॅजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन

विपुल का पत्नी अंजलि से कुछ माह से विवाद चला आ रहा था। अंजलि डेढ़ वर्षीय बेटे रुद्र के साथ तभी से गाजियाबाद स्थित मायके चली गई थी। जिसके बाद से विपुल परेशान था। मंगलवार देर रात विपुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विपुल की मां अमरेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को ड्यूटी से वापस लौटने के बाद से ही विपुल परेशान था।

बुधवार सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा ना खुलने पर वह उसे जगाने पहुंचीं। परंतु जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें चिंता हुई। जिस पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो विपुल का शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। 

शव देखकर घर में मचा कोहराम
बेटे को फांसी के फंदे पर लटका देख मां अमरेश और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने किसी तरह विपुल की मां को संभाला। पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद घटना की जानकारी ली और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ संजीव दीक्षित का कहना है कि सिपाही विपुल द्वारा आत्महत्या करने के पीछे अभी तक पत्नी से विवाद का कारण सामने आ रहा है। दूसरे बिंदुओं पर भी जांच चल रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें