फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिपाही ने बदमाश के साथ मिलकर गाजियाबाद में की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के न्यू विकास नगर में मेरठ जेल में तैनात सिपाही ने एक बदमाश के साथ मिलकर अपने साले के घर के बाहर मिलकर फायरिंग की। गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में शनिवार को जानी थाना क्षेत्र के गांव टिमकिया में दबिश दी। सिपाही और बदमाश के गठजोड़ से की गई इस वारदात का गाजियाबाद पुलिस रविवार को खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि सिपाही का नाम विवेक है और उसका अपने साले से विवाद चल रहा है। सिपाही विवेक गांव टिमकिया निवासी किसी बदमाश के साथ बाइक पर सवार होकर न्यू विकास नगर पहुंचा था। आरोप है कि वहां दोनों ने साले के घर के बाहर फायरिंग की। हालांकि इस घटना में किसी को गोली लगने की जानकारी नहीं मिली। वारदात के बाद दोनोें आरोपी भाग गए।
पुलिस ने इस मामले में शनिवार को टिमकिया गांव में दबिश देकर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया। यह भी बताया गया है कि गाजियाबाद पुलिस ने सिपाही को हिरासत में लेने के बाद उसकी निशानदेही पर जानी थाना क्षेत्र में दबिश दी है। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा और एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि गाजियाबाद पुलिस की जानी क्षेत्र में दबिश की जानकारी मिली है। इस मामले की पूरी जानकारी गाजियाबाद पुलिस देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें