फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती बोलीं, RSS के एजेंडे पर चल रही भाजपा, ये रही बड़ी बातें

Mon, 18 Sep 2017 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
बीएसपी सुप्रीमो मायावती
विज्ञापन
मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद की 71 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है, जिसका एक ही लक्ष्य है कि कैसे देश को विपक्ष मुक्त कराया जाए? बोलीं कि भ्रष्टाचार समाप्त करने का वायदा कर सत्ता हासिल करने वाली यूपी की सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं कि आटे में नमक जितना खाओ और हमें भी खिलाओ। इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने शब्बीरपुर में उनकी हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन


राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को एनएच-58 स्थित वेदव्यासपुरी मैदान में आयोजित पहली रैली में मायावती ने लगभग सवा घंटा भाषण दिया। कहा कि विपक्ष को समाप्त करने के लिए काला धन निकालने के नाम पर सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी जैसी संस्थाओं से विपक्षियों पर अत्याचार कराए जा रहे हैं। भाजपा अपने भ्रष्ट नेताओं को बचा रही है और दूसरे दलों के पाकसाफ नेताओं को भी फंसा रही है। संवैधानिक पदों को भी निष्प्रभावी कर दिया है। यह देश में लगी इमरजेंसी से भी आगे की स्थिति है। गरीबों, किसानों, दलितों व मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है। लोगों ने गाय खरीदना-बेचना छोड़ दिया है क्योंकि गोरक्षक बने भाजपाई ऐसे लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। धर्म संस्कृति के नाम पर आतंक मचा रहे हैं, जिससे अफरातफरी का माहौल है।

पढ़ें : मेरठ में बरसीं मायावती, कहा... भाजपा ने बनाया था मेरी हत्या का प्लान
विज्ञापन

राज्यसभा में नहीं उठाने दी आवाज

बीएसपी मुखिया मायावती
उन्होंने कहा कि रोहित वेमुला कांड रहा हो या गुजरात का ऊना कांड या फिर शब्बीरपुर में दलितों पर अत्याचार, उन्होंने राज्यसभा में आवाज उठाई तो उन्हें बात नहीं रखने दी गई, ऐसे में उन्होंने इस्तीफा दिया। बाबा साहेब अंबेडकर ने भी 27 सितंबर 1951 को महिला उत्थान और आरक्षण जैसे मुद्दे न मानने पर कानून मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 1989 में पहली बार अपनी जीत और जनता दल की सरकार की  याद दिलाई। कहा उन्हीं की शर्त पर मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करना, बाबा साहेब को भारत रत्न देना और आडवानी की रथयात्रा को यूपी में घुसने से रोकना जैसे निर्णय वीपी सिंह सरकार ने लिए थे। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। 

केंद्र और प्रदेश सरकार विफल
मायावती ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार पूरी तरह से विफल है। बागपत में यमुना में डूबकर 22 लोगों की मौत हो गई तो गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत हुई। न ही काला धन विदेश से आया और न ही किसानों का शत प्रतिशत कर्जा माफ हुआ। हुआ भी तो किसी का चालीस पैसा तो किसी का एक रुपया। न तो किसी को घर मिला और न कश्मीर समस्या हल हुई। शिक्षामित्रों को बेरोजगार कर दिया। नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर केंद्र से लोग नाराज हैं क्योंकि इससे केवल धन्नासेठों की जेबें भरी गई हैं। 

2018 में हो सकते हैं चुनाव
मायावती ने कहा कि इस बार चुनाव 2018 में ही हो सकते हैं। ऐसे में भाजपा को केंद्र में आने से ही रोकना होगा ताकि यूपी में विधानसभा चुनाव में भी उसे पटकनी दी जा सके। आरोप लगाते हुए कहा कि शब्बीरपुर में पहले दलित और क्षत्रियों को आपस में लड़वाया। यह सोचा कि मायावती यहां आकर अपने अंदाज में भड़काऊ भाषण देगी और संघर्ष होगा। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी जाएगी। लेकिन उन्होंने परिस्थिति भांपी और ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा कि मोदी ऐसा शो कर रहे हैं जैसे उन्हें देश की शत-प्रतिशत जनता ने वोट किया। लेकिन सत्तर प्रतिशत जनता ने उन्हें वोट नहीं दिया। बोलीं कि ईवीएम के फर्जीवाड़े से जीत मिली। सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है। उन्होंने चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने की अपील की। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार, उनके पुत्र आकाश आनंद, राज्यसभा सदस्य बाबू मुनकाद अली, एमएलसी अतर सिंह राव, शमशुद्दीन राइन, पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी, पूर्व विधायक योगेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें