फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सौ बकायादारों के कनेक्शन काटे, सात लाख बकाया वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। शासन के निर्देश पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने बिजली चोरी रोकने तथा बकाया वसूली के लिए टीम बनाकर कस्बे में अभियान चलाया। 100 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए तथा करीब 100 उपभोक्ताओं को नोटिस थमाए गए।
विज्ञापन

बिजली बिल का बकाया वसूलने तथा बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारी एक्शन मोड पर हैं। बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता सतीश चंद तथा एसडीओ कृष्ण मुरारी ने कर्मचारियों के साथ नगर में बकायादारों से बकाया बिजली बिल वसूला। एसडीओ कृष्ण मुरारी ने बताया कि नगर में चलाए जा रहे अभियान के तहत लगभग 500 से अधिक उपभोक्ताओं की चेकिंग की गई। जिनमें करीब 100 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा 100 लोगों को बकाया जमा न करने पर नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब सात लाख रुपये बकाया वसूली की गई है। टीम में अवर अभियंता श्याम सिंह, विपिन, अमित कुमार, एसएसओ इकराम, लाइन मेन इरशाद, बिजेंद्र लारा व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें