कैंपस, स्कूलों और कॉलेजों में आज अवकाश
मेरठ। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कैंपस, स्कूल और कॉलेजों में अवकाश रहेगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में शुक्रवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा। शनिवार को कैंपस और कॉलेज खुलेंगे। वहीं सीबीएसई व आईसीएसई के अधिकांश स्कूल आज बंद रहेंगे।