फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कोंग्रेसी........संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मेरठ। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर मंगलवार को कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील व कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। सरधना तहसील पर ज़िला उपाध्यक्ष राहुल जड़ोदिया व ज़िला महासचिव जितेंद्र पांचाल एडवोकेट के नेतृत्व में, सदर तहसील पर मेरठ ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कौशिक के नेतृत्व में व मवाना तहसील पर किला ब्लॉक अध्यक्ष नासिर त्यागी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी करके उन्हें अपमानित कर रही है। बेपरवाह सरकार न तो किसानों को खाद उपलब्ध करा रही है और न ही बिजली, ऊपर से महंगाई की मार से किसान बर्बादी के कगार पर आ गया है। जिला प्रवक्ता सैय्यद आमिर रजा ने कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण होते नहीं देख सकती। राकेश कुशवाहा, विनोद कामिल, सुनीता मंडल, अफसा, सुशीला कोहली, जुबैर कुरैशी, अवनीश पंवार, उमरदराज, मुरसलीन चौहान, अजहर खान, सत्तार अहमद आदि मौजूद रहे।
वहीं महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के धार्मिक यात्रा में जाने के कारण कलक्ट्रेट में प्रदर्शन का नेतृत्व प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा व उपाध्यक्ष सलीम पठान ने किया। पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, महेंद्र गुर्जर, चौधरी शमसुद्दीन, मोहिउद्दीन अहमद गुड्डू, अनिल अरोड़ा, संजय कटारिया, विनोद सोनकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें