फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांग्रेसियों ने मनाया इंदिरा गांधी का जन्मदिवस

विज्ञापन
पंचायती धर्मशाला में इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेसी।(फोटो कमेट
विज्ञापन
मवाना। नगर की पंचायती धर्मशाला में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकृष्ण यादव एडवोकेट और संचालन पीसीसी सदस्य राजेंद्र कुमार जाटव ने किया। इंदिरा गांधी के चित्र के सम्मुख कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रामकृष्ण यादव एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रह्मसिंह एडवोकेट, पीसीसी सदस्य राजेंद्र जाटव, जिला उपाध्यक्ष श्रीबल्लभ एडवोकेट, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष योगराज सिंह नंबरदार, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूनम शर्मा, पूर्व जिला सचिव दिनेश चौधरी, संदीप चौधरी, डाॅ. सरताज, कृष्ण मोहन, तेजस आदि कांग्रेसियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें