फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव तक राफेल प्रकरण को गरमाए रखना चाहती है कांग्रेस, अब गांव तक ले जाएगी मुद्दा

Mon, 03 Sep 2018 11:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Congress
विज्ञापन
मोदी सरकार को घेरने में जुटी कांग्रेस लोकसभा चुनाव तक राफेल प्रकरण को गरमाए रखना चाहती है। 100 शहरों में प्रेस कांफ्रेंस कर पोल खोल कार्यक्रम के तहत सौदे में हुए कथित भ्रष्टाचार की जानकारी दे रही कांग्रेस अब गांव-गांव तक पहुंचकर इस मुद्दे को उठाएगी:-
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल मुद्दे को लेकर सीधे पीएम को घेरने में लगें है। उनके निर्देश पर ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देश के 100 बड़े शहरों में पहुंचकर प्रेस कांफ्रेंस के जरिये इस सौदे की जानकारी दे रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि संप्रग सरकार के समय 126 राफेल विमानों का सौदा हुआ था। उस समय एक विमान की कीमत 520 करोड़ रुपये रखी गई थी। लेकिन मोदी सरकार ने वर्ष 2016 में इस सौदे को बदलकर विमान की कीमत 1670 करोड़ कर दी और विमानों की संख्या घटाकर 36 कर दी।

इसके साथ ही विमानों को बनाने का ठेका सौदे से 12 दिन पहले बनी कंपनी रिलायंस डिफेंस को दे दिया। जबकि संप्रग सरकार ने ये ठेका सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड को दिया था। इस सौदे में एक लाख 30 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार किया गया है। इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शकील अहमद प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगा चुके हैं।

अब पार्टी इसे गांव-गांव लेकर जाने की तैयारी में जुट गई हैं। प्रभारी जिलाध्यक्ष विनोद मोघा और जिला प्रवक्ता अखिल कौशिक ने बताया कि इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। ब्लॉक व तहसील स्तर के पदाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। गांवों में जाकर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से केंद्र सरकार के काले कारनामों की पोल खोली जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें