फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत से गदगद नेताओं ने भाजपा पर बोला हमला, कही ये बड़ी बातें

Tue, 11 Dec 2018 10:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान में भरतपुर सीट जीतकर खाता खोलने से गदगद रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत करते हुए कहा कि ये किसान विरोधी नीतियों और समाज को जाति और धर्म में बांटने वालों की हार है।

विज्ञापन


जयंत के अनुसार राजस्थान चुनाव में रालोद ‘मजबूत राजस्थान म्हारो’ के नारे और किसान हितैषी एजेंडे को लेकर जन विरोधी भाजपा की राज्य सरकार के सामने एक राजनैतिक विकल्प को लेकर पेश हुए थे। वहां प्रचार के दौरान देखा कि भाजपा से लोग किस तरह आहत थे। चौधरी ने कहा कि ये विधानसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं था। इसमें भारतीय संविधान और उसका उदारवादी, पंथ निरपेक्ष स्वरूप दांव पर था, जिसे बचाने के लिए राजस्थान की जनता ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर 2019 के लिए भी अपना संदेश दे दिया है। 

जयंत का कहना है कि इन चुनावों का संदेश पूरे देश में जाएगा। भाजपा की किसान विरोधी नीतियों और किसान विरोधी व समाज को जाति और धर्म में बांटने की मंशा पर निर्णायक रोक लगेगी। रालोद पिछड़ों, किसानों, छोटे व्यापारियों, दलितों, युवा, महिलाओं, कमेरों और तमाम कमजोर व वंचित तबके के अधिकारों और आजीविका के संरक्षण के लिए समर्पित है। राजस्थान के जनादेश का सम्मान रखने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने पार्टी के विधायक को निर्देशित किया है कि वह कांग्रेस की स्थिर सरकार बनाने में सहयोग करे। चौधरी ने कहा कि पांच राज्यों के परिणामों ने भाजपा को दिखा दिया कि सरकार दंभ और अहंकार से नहीं चलती बल्कि सबकों साथ लेकर और विकास के बल पर चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले सपा नेता ?

लोकसभा चुनाव में भी आएगा ऐसा ही नतीजा
किसान परेशान, छात्र परेशान और आम जनता परेशान। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। महंगाई और अपराध पर कंट्रोल नहीं कर पाए। भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ। पांच राज्यों का नतीजा यही दर्शाता है कि लोग भाजपा को समझ चुके हैं।  अब पूरे देश में ऐसा ही नतीजा आएगा। - राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष सपा

2019 में मिलेगा इससे बड़ा जवाब
सांप्रदायिकता का माहौल पैदा करना, तेल और गैस केदाम बढ़ाना आदि से जनता त्रस्त है। जनता ने यह जवाब दिया है। यहां संविधान और लोकतंत्र की जीत है। जनता ने बताया दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तानाशाही नहीं चलेगी। 2019 में इससे भी बड़ा जवाब मिलेगा। - रफीक अंसारी, शहर विधायक

सरकार के झूठे वादों से जनता है परेशान
सरकार के झूठे वादों से जनता परेशान हो चुकी है। न तो रोजगार दिया, न खाते में 15 लाख रुपये आए और न ही किसानों की आय दोगुनी हो सकी। सब जुमले निकले। कोई वादा पूरा नहीं किया। नोटबंदी और जीएसटी का नतीजा भी अच्छा नहीं आया है। इसी का यह नतीजा आया है। आगे भी जनता इन्हें वोट नहीं देगी। - शाहिद मंजूर, पूर्व कैबिनेट मंत्री

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें