हारने पर आयोग पर सवाल उठाने का आरोप
पंकज सिंह ने कहा कि जब भी राष्ट्रहित से जुड़ा कोई मुद्दा आता है, कांग्रेस को परेशानी होने लगती है। उनके मुताबिक, कांग्रेस जहां चुनाव जीतती है, वहां चुनाव आयोग को सही मानती है और जहां हारती है, वहां आयोग पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि देश सब जानता है।
अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अखिलेश यादव के उस बयान पर भी पंकज सिंह ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2027 के चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ मठ में चले जाएंगे। पंकज सिंह ने कहा कि सपने देखने का सबको अधिकार है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद भी भाजपा की सरकार बनेगी।
राम मंदिर पर अखिलेश के बयान पर भी प्रतिक्रिया
राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन करने संबंधी अखिलेश यादव के बयान पर पंकज सिंह ने कहा कि जो लोग पहले राम को नहीं मानते थे, वे अब राम मंदिर में दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर भी अखिलेश यादव पर राजनीतिक निशाना साधा।