माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। यूथ कांग्रेस द्वारा नीट परीक्षा लीक को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर सोमवार को मेरठ के युवा कांग्रेस के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुदब्बिर अली ने नीट परीक्षा रद्द और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर मांग की। प्रदर्शन में मुदब्बिर अली, शाहबाज़ जुबेर, नासिर ललियाना, ओसमा नवाब, हैदर अली, भूरे, आमिर कामिल, हसीब आदि मौजूद रहे।