फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर कथित ध्वस्तीकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने सरधना और मवाना तहसीलों में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन से पूर्व रात से ही जिला अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। इसी क्रम में मवाना ब्लॉक अध्यक्ष मूलचंद भाटी और सरधना तहसील पर ज़िला महासचिव जितेंद्र पांचाल को भी हिरासत में लिया गया। कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद एसीएम सिविल लाइन प्रभाकर तिवारी ने कैंप कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने आरोप लगाया कि 18वीं शताब्दी में अहिल्याबाई होलकर द्वारा जीर्णोद्धार कराए गए इस पवित्र घाट के एक महत्वपूर्ण हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने यहां गंगा माता की आराधना की परंपरा शुरू की थी जो आज भी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। जिला प्रवक्ता सय्यद आमिर रजा ने इस कार्रवाई को विकास के नाम पर सदियों पुरानी धार्मिक विरासत और अहिल्याबाई होलकर के अमर योगदान का अपमान बताया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मेरठ ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कौशिक, वसी अहमद रिजवी, उदयवीर त्यागी, योगी जाटव, राकेश कुशवाह सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें