फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका को सोनभद्र जाने से रोकने पर कांग्रेसियों में आक्रोश, विधायकों ने लखनऊ में दी गिरफ्तारी

Fri, 19 Jul 2019 08:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कांग्रेसियों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पदाधिकारियों को सोनभद्र जाने से रोक कर हिरासत में लेने पर कांग्रेसियों में आक्रोश भड़क गया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उत्पीड़न होने की स्थिति में किसी भी हद तक जाकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। बाद में निर्णय लिया कि इसके विरोध में हकीकतनगर के धरनास्थल पर बेमियादी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखने में विफल साबित हो रही है। वह अपनी खीज विपक्षी दलों पर उतार रही है। प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोकना और हिरासत में लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट होने पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। यदि भाजपा सरकार ने कांग्रेस और जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। 

इस दौरान राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर शिवनारायण शर्मा को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों में सुशील अंबोली, डॉक्टर केके सैनी, संजीव कौशल, अशोक सैनी, गणेश दत्त शर्मा, नसीब खान, इमरान कुरैशी, जावेद साबरी, अमरदीप जैन, अर्चित जैन, संजय वालिया आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायकों ने लखनऊ में दी गिरफ्तारी 
जनपद के बेहट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी और सहारनपुर सदर से विधायक मसूद अख्तर ने लखनऊ में अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। सोनभद्र जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य लोगों को हिरासत में लेने पर आक्रोश जताया।

लखनऊ में प्रदर्शन और गिरफ्तारी के बाद ही सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी गई थी, जिसके चलते सहारनपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के बाद हकीकतनगर में बेमियादी धरना प्रदर्शन का एलान कर दिया। इस मामले को कांग्रेस मुद्दा बनाने के प्रयास में जुटी रही।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें