कांग्रेस विधायकों ने लखनऊ में दी गिरफ्तारी
जनपद के बेहट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी और सहारनपुर सदर से विधायक मसूद अख्तर ने लखनऊ में अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। सोनभद्र जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य लोगों को हिरासत में लेने पर आक्रोश जताया।
लखनऊ में प्रदर्शन और गिरफ्तारी के बाद ही सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी गई थी, जिसके चलते सहारनपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के बाद हकीकतनगर में बेमियादी धरना प्रदर्शन का एलान कर दिया। इस मामले को कांग्रेस मुद्दा बनाने के प्रयास में जुटी रही।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/